Posts

Showing posts from January, 2021

एक स्वस्थ दिनचर्या के मालिक बनिए (Healthy Daily Routine)

Image
जय हिंद दोस्तो आज कि हमारी चर्चा होगी आपकी दिनचर्या और आपलोगो के खान - पान पर। कि आपको क्या खान - पान रखना चाहिए, क्या दिनचर्या रखनी चाहिए। इससे  तीन चीजें होंगी:- * दिमाग हमेशा शांत रहेगा * दूसरा मन में कोई कुविचार नहीं आएंगे * आप दिन भर मेहनत करते हैं और मेहनत के बाद भी थकान नहीं आती             और यह तीन चीजें काफी जरूरी है यदि आप इन चीजों पर काम कर सके तो आप बहुत प्रोडक्टिविटी के साथ कोई भी काम कर सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं। तो आज हमे इसी बात पर चर्चा करनी है कि हम कैसे एक स्वस्थ दिनचर्या जी सकते हैं और बहुत ही आसान भाषा में मैं आपको समझाने का प्रयास करूंगा।     *दिन की शुरुआत का पहला चरण* सबसे पहली बात कभी भी सुबह जगने का समय निर्धारित नहीं करना, यह निर्धारित मत करो कि आपको कितने बजे जगना है। इससे कुछ नहीं होता आप निर्धारित ही करते रह जाएंगे, लेकिन कभी जग नहीं पाएंगे और यह मैं आपको अपने अनुभव से बता रहा हूं और जब से मैंने इस पर काम करना शुरू किया है तो मुझे इसका लाभ भी मिला है। तो हमें उठने का समय के बजाय सोने का समय निर्धारित करना चाहिए। क्योंकि सोने के समय हम पूरे ह

हमेशा खुश रहने का सबसे आसान तरीका।

Image
  जय हिंद दोस्तों आज आपको मैं Personality Devlopment  मे एक सीख सीखाना चाहता हूं। जो आमतौर पर एक बड़ी समस्या है, जिससे सब परेशान है। मैं चाहता हूं कि उस पर बात कि जाए , और निश्चित तौर पर उम्मीद है कि आप इस बात कों समझेंगे।                 मैंने आपको कई बार इस बात को समझाने का प्रयास किया है की आपका जीवन स्पष्ट रूप से 3 हिस्सों में बटा हुआ है। इसमें से जो पहला हिस्सा है मैं उसी कि हमेशा बात करता हूं क्योंकि वही आपके जीवन के अन्य हिस्सो पर लागू होता है और वो है आपका व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)। जिसमें आप एक इकाई के रूप में हो और अपने ऊपर काम करते हो जिसे व्यक्तिगत विकास (Personality Devlopment) कहा जाता है। तो आज आपको एक बहुत बड़ी सीख देने वाला हूं जो कि काम करेगा आपके सामाजिक जीवन (Social Life) और व्यावसायिक जीवन (Professional Life) में। इन दोनों में ही आपको अपने व्यक्तिगत जीवन का प्रतिबिंब (Reflection) दिखेगा जिससे कि आपको पता चलेगा की व्यक्तिगत जीवन का क्या महत्व होता है। और उन समस्याओं का समाधान भी होगा जिनसे आप जूझ रहे हैं। तो आज आपको में दो पहलू बताऊंगा जिसमें से एक नकारात्मक (

आलस्य का त्याग कैसे करें (How to give up laziness)

Image
आलस क्या होता है? जय हिंद दोस्तों          जैसा कि Title को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि आज हम किस विषय के बारे में बात करने वाले हैं और यही विषय आपकी अधिकतर समस्याओं का समाधान भी है। जैसाकि आपने कई बार सुना होगा कि है हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हम खुद ही हैं और यह बात काफी हद तक सच भी है , क्योंकि हम अपने ही कार्यों के बीच में आकर खड़े हो जाते हैं और यह बहाने करने लगता है कि आज मुझे नहीं पढ़ना, आज यह काम नहीं करना, मुझे आलस आ रहा है।  यदि आपको भी ऐसा होता है और आप भी चाहते कि आप इस समस्या से छुटकारा पाएं तो आपको पहले यह समझना होगा कि आखिर यह हमारे साथ होता क्यों है?                             तो आपको समझाने के लिए मैं आपको  एक आध्यात्मिक बात बताता हूं। हमारा शरीर दो भागों में बटा हुआ है। एक हिस्सा है शरीर जोकि बनता बिगड़ता रहता है , कभी आप कमजोर हो जाते हैं, कभी हष्ट - पुष्ट हो जाते हैं जो आपको दिखता है। दूसरी होती है आपकी चेतना जो कि आपके शरीर के अंदर का ही विषय होता है जो आपको यह बताती है कि क्या सही है और क्या गलत। चेतना और शरीर के मध्य हमेशा एक द्वंद चलता रहता है। शरीर को सिर्फ